सोमवार, 12 दिसंबर 2022

सजल(तिमिर हटे दिनमान चाहिए)


              *सजल*

------------------------------

----------

समांत- आन

पदांत-  चाहिए 

मात्रा-भार- 16

----------------------------------------

तिमिर हटे दिनमान चाहिए

दीपित हिंदुस्तान चाहिए


सत्, असत्य पर विजय पा सके

सत्यनिष्ठ सुविधान चाहिए


पात-पात उल्लू बैठा है 

डाल-डाल संज्ञान चाहिए 


बहतीं हैं विष-युक्त हवाएँ

सबको जीवन-दान चाहिए


जन-जन व्याधि-ग्रस्त बैठा है

औषधि-मुक्त निदान चाहिए


आँखों में धागे हैं रक्तिम

कहते हैं सम्मान चाहिए

-----------------------------------------

       ©️सुकुमार सुनील

               

कोई टिप्पणी नहीं:

भारतीय रेल: परिवहन का सुगम साधन या खेल? — ढोल की पोल खोलता बेबाक ब्लॉग

 भारतीय रेल: परिवहन का सुगम साधन या खेल? — ढोल की पोल खोलता बेबाक ब्लॉग प्रस्तावना: रेल — जीवनरेखा या सिरदर्द? भारतीय रेल को हमेशा गरीब और म...